दो गांवों से ट्रांसफॉर्मर के क्वायल की चोरी

सदर प्रखंड के भरकुंडा पंचायत के बुड़ियारी ऊपर टोला और गरडी हरिजन टोला से चोरी ग्रामीणों में आक्रोश नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग दुमका : रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात सदर प्रखंड के भरकुंडा पंचायत के बुड़ियारी ऊपर टोला और गरडी हरिजन टोला के ट्रांसफॉर्मर के क्वायल की चोरी कर ली. दोनों […]

सदर प्रखंड के भरकुंडा पंचायत के बुड़ियारी ऊपर टोला और गरडी हरिजन टोला से चोरी

ग्रामीणों में आक्रोश

नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

दुमका : रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात सदर प्रखंड के भरकुंडा पंचायत के बुड़ियारी ऊपर टोला और गरडी हरिजन टोला के ट्रांसफॉर्मर के क्वायल की चोरी कर ली. दोनों ही गांव अगल-बगल है. दोनो ही गांवों के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नये ट्रांसफॉर्मर लगवाकर बिजली चालू करवाने की मांग की है. साथ ही साथ ट्रांसफॉर्मर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गयी है. मौके पर सुरेंद्र राणा, बारिस मुर्मू, प्रधान सोरेन, बजल सोरेन,

वर्षा सोरेन, बुद्दीलाल सोरेन, रविंद्र राणा, सोम मुर्मू, धुनीराम मुर्मू, रामशंकर मिर्धा, देवीधन मुर्मू, रविंद्र मिर्धा, उर्मिला देवी, मलूटी देवी, सुमित्रा देवी, अनिल मिर्धा, गोपीचंद्र मिर्धा, सुकेश मिर्धा, लक्षमन मिर्धा, हनुमान मिर्धा, अनिल मिर्धा, मनोज मिर्धा, दिलीप मिर्धा, भगवत सोरेन, राम प्रसाद मिर्धा, राजेंद्र मिर्धा, शनिलिला हांसदा, सुमित्रा देवी, देवती देवी, शीलत मरांडी, महेंद्र सोरेन, भागमत सोरेन, राम प्रसाद मिर्धा, लोरेन बास्की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >