दुमका : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपोषित इंसपायर अवार्ड योजना के तहत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 27 सितंबर को प्लस टू जिला स्कूल में किया जायेगा.
इस योजना में चयनित छात्र-छात्राओं को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जिसमें 2500 रुपये विज्ञान आधारित मॉडल बनाने तथा शेष छात्र-छात्राओं के आने-जाने पर व्यय करने का प्रावधान है. इस साल जिले से कुल 112 छात्रों का चयन किया गया है. 27 सितंबर को विज्ञान प्रदर्शनी से दुमका के 112 एवं देवघर जिले के कुल 8 मॉडल प्रस्तुत किये जायेंगे. जिलास्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रांची जायेंगे. राज्यस्तरीय प्रदर्शनी अक्तूबर महीने में रांची में आयोजित की जायेगी.
