शिकारीपाड़ा में दो खोवा व्यवसायी से 12 लाख लूटे

दुमका : पश्चिम बंगाल के खोवा व्यवसायी मधुसूदन घोष और श्रीकांत दास से अज्ञात अपराधियों ने 12 लाख रुपये लूट लिया है. अपरधियों ने दोनों से मोबाइल भी छीन लिया. घटना मंगलवार देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की है. पश्चिम बंगाल के कांदी निवासी व्यवसायी घोरमारा से खोवा बेच कर वापस अपने घर 207 पिकअप […]

दुमका : पश्चिम बंगाल के खोवा व्यवसायी मधुसूदन घोष और श्रीकांत दास से अज्ञात अपराधियों ने 12 लाख रुपये लूट लिया है. अपरधियों ने दोनों से मोबाइल भी छीन लिया. घटना मंगलवार देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की है. पश्चिम बंगाल के कांदी निवासी व्यवसायी घोरमारा से खोवा बेच कर वापस अपने घर 207 पिकअप वैन से लौट रहा थे.

इसी क्रम में एक ग्रीन कलर के बोलेरो में सवार अपराधियों ने पीछा कर पिकअप वैन को कब्जे में लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धधकिया गांव तक अपने वाहन से व्यवसायी को ले गया. दोनों को पेड़ में बांधकर उनके पास से 12 लाख रुपये लूट लिये और जाते-जाते उनके मोबाइल भी लेकर चलते बने. अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोगों को मारने की सुपारी मिली थी मगर हम केवल रुपये लेकर ही जा रहे हैं.
बाद में व्यवसायी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस मोहनपुर थाना क्षेत्र के अपराधियों की भी इस वारदात से लिंक तलाश रही है.
बोलेरो सवार अपराधियों ने दिया घटना काे अंजाम
पश्चिम बंगाल के कांदी के रहने वाले हैं दोनों व्यवसायी
देवघर के घोरमारा से खोवा बेचकर घर लौट रहे थे दोनों
नक्सल जोनल कमांडर प्रवील दा दोषी करार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >