विपक्ष जनता को बरगला रही

प्रेस वार्ता. मंत्री लोइस ने एसपीटी-सीएनटी में संशोधन को बताया जनता के िहत में, कहा दुमका : राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा है कि विकास के लिए आज एसपीटी और सीएनटी जैसे कानूनों में संशोधन हो रहा है. इसके संशोधन के पीछे सरकार का एकमात्र उद‍्देश्य राज्य का तीव्र विकास […]

प्रेस वार्ता. मंत्री लोइस ने एसपीटी-सीएनटी में संशोधन को बताया जनता के िहत में, कहा

दुमका : राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा है कि विकास के लिए आज एसपीटी और सीएनटी जैसे कानूनों में संशोधन हो रहा है. इसके संशोधन के पीछे सरकार का एकमात्र उद‍्देश्य राज्य का तीव्र विकास है. विकास के लिए जमीन चाहिए. जमीन नहीं मिलेगी, तो हॉस्पिटल, सड़क, कॉलेज जैसे निर्माण नहीं हो पायेंगे.
विकास के लिए इन कानूनों में संशोधन की यह पहल कोई मुद‍्दा नहीं है. विपक्षी दल केवल जनता को बरगला रहे हैं. एसपीटी एक्ट लागू रहने के बावजूद भी जमीनें बिकतीं रही है. सरकार चार गुणा मुआवजा दे रही है. डॉ लोइस ने दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से ही लोग विकास के लिए खुंटी में अपनी जमीन स्वत: देने के लिए आगे आये हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने जमाबंदी जमीन पर बसे किसी को भी बेघर नहीं करने का भी एलान किया है. उन्होंने सीएम को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है. डॉ लोइस ने कहा कि दुमका में भी सरकार झुग्गी-झोपड़ी वालों को बसायेगी.
नये कल्याण छात्रावास बनेंगे
डॉ लोइस ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा दुमका जिले में छात्रावास की कमी दूर की जायेगी. विभागीय स्तर पर छात्रावास बनाने की योजना भी है. लेकिन अब तक जमीन ही उपलब्ध नहीं कराया है. मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को अविलंब इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया है.
दुमका में भी सरकार झुग्गी-झोपड़ी वालों को बसायेगी
पत्रकारों से बातचीत करतीं मंत्री डॉ लोइस मरांडी, साथ में जिलाध्यक्ष निवास मंडल व पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता. फोटो। प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >