बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत हथनामा पंचायत चंदनपहाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम पेड़ से एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लटकता मिला.
सूचना मिलने के बाद एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ चंदनपहाड़ी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गयी. महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर कोई मारकर महिला को यहां लटका दिया यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
