सर्च अभियान में दुमका पुलिस को मिली सफलता
इनकी भी हुई गिरफ्तारी
दीपक देहरी, शिवानी दी, मोतीलाल देहरी, सुमंती देहरी, मधवा देहरी तथा सोनू देहरी
दुमका : दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दो दिनों के अंदर पुलिस ने एसएसबी एवं झारखंड जगुवार के साथ संयुक्त अभियान में कुल सात नक्सलियों को धर दबोचा है.
पहली बार एक साथ इतने नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. इनमें गोड्डा-पाकुड़ सब जोनल कमेटी का सब जोनल कमांडर एतवारी हेंब्रम उर्फ टेंपो उर्फ टिम्पु सोरेन उर्फ नरेश दा भी शामिल है. हार्डकोर एतवारी हेंब्रम 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड के अमतल्ला में पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार तथा उनके बॉडीगार्ड की हत्या कर उनके हथियार लूटने, लोकसभा चुनाव 2014 में शिकारीपाड़ा थाना के सरसाजोल में पोलिंग पार्टी की गाड़ी को लैंडमाइंस से उड़ा देने, पांच पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों की हत्या कर हथियार लूट लेने में शामिल रहा है.
सब जोनल कमांडर एतवारी…
इसके अलावा 10 अक्तूबर 2015 में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कटहलडीह में पुलिस से मुठभेड़ में दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने, सरुवापानी में पुलिस के साथ मुठभेड़ करने तथा लेवी के लिए कुंडापहाड़ी-बोरापहाड़ी में जेसीबी मशीन फूंक देने के मामले में भी उसकी संलप्तिता रही है. एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि एतवारी की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नक्सली दस्ते का सदस्य दीपक देहरी, शिवानी दी, मोतीलाल देहरी, सुमंती देहरी, मधवा देहरी तथा सोनू देहरी की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान बड़े पैमाने पर नक्सली साहत्यि, नक्सली वरदी बनाने के लिए कपड़ा, रिमोट कंट्रोल डिवाइस, वाकी-टॉकी, दवा, तिरपाल, दरी, सिलाई मशीन बगैरह बरामद किये गये हैं. एसपी श्री कुमार ने बताया कि सभी नक्सली 30 साल से कम उम्र के हैं. प्रेस वार्ता में एसएसबी के कमांडेंट ए हेमोचंद्रा, सीआरपीएफ के एएसपी अभियान इमानुएल बास्की, एसएसबी के डप्टिी कमांडेंट नीतिन कुमार गुप्ता व नरपत सिंह, डीएसपी अशोक कुमार सिंह व रौशन गुड़िया, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार केशरी, थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, सचिन कुमार दास आदि शामिल थे.
शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस अलर्ट : एसपी ने बताया कि दुमका जिले में पुलिस शहीद सप्ताह को लेकर विशेष तौर पर अलर्ट है. सभी पोस्ट-पिकेट को अलर्ट किया जा चुका है. जिले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि एक साथ दस्ते के इतने सक्रिय माओवादियों की गिरफ्तारी से संगठन कमजोर होगा.
प्रेस कान्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी प्रभात कुमार.
एसपी बलिहार हत्याकांड में थी संलिप्तता
लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान लैंडमाइंस विस्फोट कर पुलिसकर्मियों सहित आठ की हत्या की थी
सिस्टर वालसा जॉन हत्याकांड का आरोपी सोनू देहरी भी गिरफ्त में
