हाइटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र गुमरो पंचायत के नयाडीह गांव की एक 50 वर्षीय महिला हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गयी. यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है. नयाडीह गांव निवासी जियामुनी किस्कू गांव के बगल के एक मैदान में गाय चराने गई हुई थी. मैदान के बीचों-बीच हाइटेंशन […]

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र गुमरो पंचायत के नयाडीह गांव की एक 50 वर्षीय महिला हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गयी. यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है. नयाडीह गांव निवासी जियामुनी किस्कू गांव के बगल के एक मैदान में गाय चराने गई हुई थी. मैदान के बीचों-बीच हाइटेंशन तार जमीन से काफी नजदीक झुल रहा था. लौटने के क्रम में छाता के उपरी भाग तार के स्पर्श में आ जाने से उक्त महिला करेंट की चपेट में आ गयी. जिससे उसका दाहिना हाथ झुलस गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई.

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक के पास उसका इलाज कराया. इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व गुमरो पंचायत के चांदना गांव के पास हाइटेंशन तार झूलने के कारण एक बराती गाड़ी चपेट में आ गयी थी. जिससे पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. बावजूद विद्युत विभाग की लापरवाही जारी है. संबंध में पंचायत के मुखिया परमेश्वर सोरेन ने कहा कि हाइटेंशन तार जमीन से काफी नजदीक झूल रहा था. जिस कारण महिला झुलस गयी. विभागीय लापरवाही के कारण इस तरह की घटना आये दिन हो रही है. पर विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >