मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त

हंसडीहा : पुलिस निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने हंसडीहा में बुधवार देर रात दुमका-भागलपुर रोड स्थित पंचवटी लाइन होटल के समीप पीछा कर पशु से लदा महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया है. श्री सिंह ने बताया कि रात के लगभग साढ़े आठ बजे हंसडीहा थाना से जब वे अपने कार्यालय जा रहे थे, उसी क्रम […]

हंसडीहा : पुलिस निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने हंसडीहा में बुधवार देर रात दुमका-भागलपुर रोड स्थित पंचवटी लाइन होटल के समीप पीछा कर पशु से लदा महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया है. श्री सिंह ने बताया कि रात के लगभग साढ़े आठ बजे हंसडीहा थाना से जब वे अपने कार्यालय जा रहे थे, उसी क्रम में देवघर की ओर से आ रही पिकअप वैन पुलिस की गाड़ी देख तेज गति से दुमका की ओर भागने लगे. संदेह होने पर पीछा किया गया,

तो पिकअप वैन नंबर जेएच 15जे 9612 पर पांच बैल लदे हुए पाये गये. वाहन के चालक देवघर जिले के मोहनपुर-बलथर निवासी शंभु यादव तथा गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति हंसडीहा-बनियारा निवासी हुसैन अंसारी ने बताया कि वे मोहनपुर हाट से पशु लेकर पाकुड़ के महेशपुर ले जा रहे थे. पुलिस ने जब इन मवेशियों के स्वामित्व से संबंधित कागजात मांगी, तो इनलोगों द्वारा बताया गया कि वे हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंहनी निवासी सब्बीर अंसारी के कहने पर बैलों को ले जा रहे थे. उनके द्वारा किसी प्रकार का कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया.

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र सिंह के बयान पर हंसडीहा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में शंभु यादव, हुसैन अंसारी एवं सब्बीर अंसारी पर धारा 414 एवं प्रिवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल एक्ट 1960 एवं ट्रांसपोटेशन आफ एनिमल रूल के तहत आरोपी बनाया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है. शंभु यादव एवं हुसैन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, वहीं सभी मवेशियों को जिम्मेनामा राजु अंसारी को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >