फाल्गुन पंचमी को बासुकिनाथ में 30 हजार भक्तों ने की पूजा

हजारों भक्त सुल्तानगंज से जल भर कर बासुकिनाथ तक पैदल कांवर यात्रा के साथ पहुंचे. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ काे दूध, दही, धी, मधू, फुल, बेलपत्र आदि से शृंगार पूजा की.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ फाल्गुन मास तिथि पंचमी पर मंगलवार को भक्तों की भीड़ दिन भर जुटी रही.भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ समेत माता पार्वती, माता काली की भी विधि-विधान से पूजा की. मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही. हजारों भक्त सुल्तानगंज से जल भर कर बासुकिनाथ तक पैदल कांवर यात्रा के साथ पहुंचे. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ काे दूध, दही, धी, मधू, फुल, बेलपत्र आदि से शृंगार पूजा की. 30 हजार भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पुरुष व महिला भक्तों को एक साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया. भक्तों ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, कालसर्प पूजन, सत्यनारायण व्रत कथा, मुंडन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये. मौके पर बीडीओ कुंदन भगत, मंदिर सहायक सुभाष राव मंदिर में विधि व्यवस्था पर नजर बनाये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >