दो जुगाड़ गाड़ी में लदी 22 बोटा लकड़ी जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह छापेमारी की गयी.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने बरमसिया–रानीश्वर सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी के पास दो जुगाड़ गाड़ियों से 22 बोटा अवैध लकड़ी जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह छापेमारी की गयी. वन विभाग की गाड़ी को देखते ही पश्चिम बंगाल के मल्लारपुर की ओर जा रही दोनों गाड़ियों के चालक और अवैध लकड़ी कारोबारी मौके से फरार हो गये. गाड़ियों में नीम प्रजाति की लकड़ी लदी थी, जिन्हें जब्त कर बीट परिसर आसनबनी लाया गया. अवैध लकड़ी तस्करों और चालक की पहचान की जा रही है. अभियान में प्रभारी वनपाल तरुणी मंडल के साथ गजेंद्र मरांडी, बबलू टुडू सहित वनकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >