डेढ़ करोड़ का टेंडर, फिर भी मरम्मत का इंतजार; आमजोड़ा पुल की हालत खतरनाक

दुमका-कोलकाता मार्ग पर स्थित आमजोड़ा पुल जर्जर हालत में है. बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, लेकिन मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है.

रानीश्वर (दुमका): दुमका से रानीश्वर होते हुए कोलकाता जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित आमजोड़ा उच्च स्तरीय पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है. सावन शुरू होने के बाद भी पुल की मरम्मती नहीं होने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है.

मयुराक्षी नदी पर बने इस पुल के लगभग सभी ज्वाइंट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. कई जगहों पर पुल की सतह इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि नीचे बह रही नदी का पानी भी दिखाई देता है. पुल पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ये भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में कक्षा-6 प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार खबर प्रकाशित होने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है. हालांकि पथ निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मती के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है.

सावन माह में इस मार्ग पर कांवरिया वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है. यह सड़क कोलकाता से सिउड़ी, रानीश्वर, पर्यटन स्थल मसानजोर, उपराजधानी दुमका होते हुए देवघर, भागलपुर और नेपाल को जोड़ती है. ऐसे में आमजोड़ा पुल की स्थिति यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल की मरम्मती कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.

ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से नदियों में उफान, खेतों में भरा पानी; धान रोपनी में आई तेजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >