दुमका : दम दिखाओ दुमका.. चलो मतदान करें.. चलो देश बदलें जैसे अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा वोटर्स ऑफ द डे चिह्नित करने का निर्णय लिया गया है. स्वीप कोषांग द्वारा वोटर्स ऑफ द डे हेतु 8987828779 नंबर जारी किया गया है.
नंबर पर कोई भी मतदाता अपनी सेल्फी व पूरा पता भेज सकते हैं. उक्त मतदाता को ‘मताधिकार लोकतंत्र का आधार‘ विषय पर अधिकतम 100 शब्दों में अपना संदेश भेजना होगा. प्राप्त संदेश एवं तस्वीर को स्वीप कोषांग प्रतिदिन प्रकाशित होनेवाले अपने बुकलेट में शामिल करेगा तथा स्वीप कोषांग के ह्वाट्सएप, फेसबुक, यू-ट्यूब, ट्वीटर आदि पर अपलोड किया जायेगा.
