डोजरिग कर बंद कराया अवैध कोयला खदान

हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों से होती थी काले हीरे की चोरी शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों को सीओ अजफर हसनैन के नेतृत्व में टीम ने डोजरिग कर बंद कराया गया. हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों की श्रृंखला जमाबंदी एवं वन क्षेत्र भूमि पर करीब 25 एकड़ जमीन पर […]

हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों से होती थी काले हीरे की चोरी

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों को सीओ अजफर हसनैन के नेतृत्व में टीम ने डोजरिग कर बंद कराया गया. हरिनसिंगा में अवैध कोयला खदानों की श्रृंखला जमाबंदी एवं वन क्षेत्र भूमि पर करीब 25 एकड़ जमीन पर फैली हुई है. मंगलवार को तीन जेसीबी मशीन की मदद से 10 अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग कर बंद करवाया गया. इस क्षेत्र के अवैध कोयला खदानों से कोयला उत्खनन कर साइकिल, बाइक, बैलगाड़ी एव छोटे ट्रकों द्वारा पाकदहा, कजलादहा के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. सीओ ने बताया कि हरिनसिंगा में 10-12 अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग करा कर बंद कराया गया है.
पंचवाहिनी, गंध्रकपुर, बादलपाड़ा, लुटियापहाड़ी, कल्याणपुर, हीरापुर आदि जगहों पर डोजरिंग करा कर अवैध कोयला खदानों को बंद कराया जायेगा. साथ ही अवैध कोयला खदानों से संबंधित लोगो को चिह्नित किया जा रहा है. अवैध कोयला उत्खनन करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. टीम में संबंधित राजस्व कर्मचारी श्यामलाल सोरेन, थाना के एसआइ डी राय, एसआइ बाबूधन टुडू जिला पुलिस बल के जवान एवं एसएसबी पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >