दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में एनएसएस एवं रक्त अधिकोष दुमका द्वारा आयोजित वोलेंट्री ब्लड डोनर मोटिवेटर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया. मौके पर महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ गौरव गांगुली तथा प्रभारी एनएसएस कॉर्डिनेटर प्रो अंजुला मुर्मू के अलावा वोलेन्ट्री ब्लड मोटिवेटर्स एसोसियशन झारखण्ड के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, सचिव प्रदीप घोषाल,
रक्त अधिकोष प्रकाश कुमार दे एवं अन्य मौजूद थे. सुनील मुखर्जी ने थैलेसीमिया मरीज़ के लिये सभी संस्थाओं से अपील की कि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान दो या तीन बच्चे को गोद ले, ताकि उन्हें समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और रक्त अधिकोष में रक्त की उपलब्धता बनी रहे. उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को रक्तदान के बारे में जागरूक ककरने की अपील की. इतना ही नहीं शादी से पहले ब्लड टेस्ट अवश्य कराने का भी सुझाव दिया. मौके पर डॉ हनीफ, डॉ धनंजय मिश्रा आदि ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभायी.
