अवैध नियुक्ति मामले में नवीन सिंह रिहा

दुमका : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरेश कुमार के न्यायालय से स्वास्थ्य विभाग में हुई अवैध नियुक्ति मामले में नवीन सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. इस मामले में पांच सिविल सर्जन को भी आरोपित बनाया गया था. फैसला आने से पहले सभी आरोपितों की मौत हो गयी. नवीन सिंह अकेले केस […]

दुमका : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरेश कुमार के न्यायालय से स्वास्थ्य विभाग में हुई अवैध नियुक्ति मामले में नवीन सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. इस मामले में पांच सिविल सर्जन को भी आरोपित बनाया गया था. फैसला आने से पहले सभी आरोपितों की मौत हो गयी. नवीन सिंह अकेले केस लड़ रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार 1988 और 89 के बीच स्वास्थ्य विभाग में अवैध बहाली का मामला सामने आया था. तत्कालीन डीसी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >