रेप के बाद कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद शोर मचाने पर आरोपितों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने की खबर मिली है. आरोपित ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने महिला के बयान पर पुलिस हेंब्रम के खिलाफ मामला दर्ज […]

जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद शोर मचाने पर आरोपितों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने की खबर मिली है. आरोपित ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने महिला के बयान पर पुलिस हेंब्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि रविवार की रात घर से लघुशंका करने बाहर निकली थी. पीड़िता को अकेला देख मौका पाकर गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया. खलिहान में ले जाकर उसकी इज्जत लूट ली. शोर मचाने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया और भाग निकला. शोर सुनकर पति उठाकर घर लाया, सुबह जाकर थाने में शिकायत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >