अलग-अलग हादसे में दो की मौत

घटना. सिकदाडंगाल में पोल से टकरायी बाइक, बैसा में जख्मी युवक ने भी तोड़ा दम सोनारायठाड़ी के नोनीडीह गांव का रहनेवाला था बाइक सवार युवक दोस्त के साथ जा रहा था फतेहपुर बाजार, उसकी हालत भी है नाजुक मसलिया/ दुमका नगर : दुमका जिले में अलग-अलग हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि […]

घटना. सिकदाडंगाल में पोल से टकरायी बाइक, बैसा में जख्मी युवक ने भी तोड़ा दम

सोनारायठाड़ी के नोनीडीह गांव का रहनेवाला था बाइक सवार युवक
दोस्त के साथ जा रहा था फतेहपुर बाजार, उसकी हालत भी है नाजुक
मसलिया/ दुमका नगर : दुमका जिले में अलग-अलग हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक शख्स घायल हो गया. मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के सिकदाडंगाल गांव के पास बाइक चालक ने नियंत्रण खोकर पोल में टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी, जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव मरांडी देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के हेड नोनीडीह गांव का रहनेवाला था. वह अपने दोस्त मो रज्जाक अंसारी के साथ बाइक (जेएच 15 क्यू – 6834) में सवार होकर फतेहपुर बाजार आ रहा था. इसी क्रम में मसलिया के सिकदाडंगाल गांव के पास तीखा मोड़ पर नियंत्रण खोकर पोल से टकरा गया.
हादसे में बाइक चालक सहदेव मरांडी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं मो रज्जाक अंसारी के पैर में चोट आयी है. उसकी स्थिति गंभीर है. मसलिया के उपप्रमुख मो कादिर रजा व ग्रामीणों की मदद से घायल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेज दिया है.
दूसरे हादसे में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसा गांव के समीप बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में घायल राजेश मरांडी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. वह हंसडीहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहनेवाला था. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश बुधवार को वैसा गांव मेला देखने गया था. जहां से लौटने के क्रम में वैसा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बुरी तरह जख्मी हो गया था. परिजनों की सहायता से घायल को गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >