सड़क हादसे में बर्दमान के 11 यात्री घायल

हादसे के बाद बस चालक व खलासी हुआ फरार सीएचसी में हो रहा सभी घायलों का इलाज, दो रेफर देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे श्रद्धालु बासुकिनाथ : जिले में कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. गुरुवार को तालझारी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर […]

हादसे के बाद बस चालक व खलासी हुआ फरार

सीएचसी में हो रहा सभी घायलों का इलाज, दो रेफर
देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे श्रद्धालु
बासुकिनाथ : जिले में कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. गुरुवार को तालझारी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जरदाहा गांव काजू पहाड़ के समीप टूरिस्ट बस (डब्लूबी-11ए/6467) व सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस पर सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार पांच बजे सुबह की है. अत्यधिक कोहरे के वजह से हादसा हुआ है. तेज रफ्तार के कारण बस चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक दिखायी नहीं पड़ा. पीछे से जबर्दस्त टक्कर हो गयी. इसमें टूरिस्ट बस आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे.
सभी यात्री पश्चिम बंगाल जिला पूर्वी बर्दमान थाना के मामुंडी गांव के रहनेवाले हैं. हादसे में वासुदेव मांझी (35) , संजीत मांझी (30), जयावती मांझी (67), सुजीत पाल (56), पबीर हासरा (43), मालविका मांझी (18) , दुखहरन मांझी (42) , सावित्री मांझी (48), दीपक मांझी (39), शीला रानी मांझी (35) व प्रसन्नजीत मांझी (24) वर्ष घायल हो गये. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल महिला यात्री जयावती मांझी व संजीत मांझी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. घायलों ने बताया कि दुर्घटना के बाद टूरिस्ट बस चालक व खलासी घायल यात्रियों को बीच सड़क पर कराहते छोड़ भाग गया. वहीं ट्रक का चालक व खलासी पूर्व से ही गायब बताये गये. थाना प्रभारी नारायण प्रजापति ने दोनों वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >