पालोजोरी व सारठ के दो घरों में पसरा मातम
पहली जनवरी को ही दुमका के मसलिया में शराब पीया था तीनों ने
दूसरे दिन से ही बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई तीनों की मौत
नये साल का जश्न मनाने ससुराल गया था पालोजाेरी का शैलेश व सारठ का रामबाबू मुर्मू
दलाही (दुमका) : मसलिया थाना क्षेत्र के गाड़ापाथर गांव में शराब पीने से बुधवार को तीन व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. एक युवक की हालत गंभीर है. बताया जाता हैकि मसलिया थाना क्षेत्र के गाड़ापाथर गांव के जयदेव मुर्मू (40) अपने दोस्तों के साथ एक जनवरी को शराब पीया था. मंगलवार की शाम से जयदेव मुर्मू की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेज दिया.
इधर, जयदेव के साथ शराब पीनेवालों में शैलेश बेसरा (23) बिराजपुर, थाना पालाेजोरी व रामबाबू मुर्मू (25) बड़ाताड़, थाना सारठ की भी बुधवार को मौत हो गयी. ये दोनों एक जनवरी को गाड़ापाथर अपने ससुराल पहुंचे थे और साथ में ही जश्न मना रहे थे. शैलेश की तबीयत दो जनवरी की सुबह से खराब होने लगी तो परिजनों ने इलाज कराया. इलाज के दौरान शैलेश की मौत हो गयी. बाबूराम मुर्मू की भी तबीयत मंगलवार से बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया. आसना गांव के राजेश हांसदा की भी तबीयत खराब है, जिसका इलाज बड़जोरी में चल
रहा है.
शराब पीने से…
उसकी स्थिति नाजुक है. बताया जा रहा कि सभी लोग अंग्रेजी शराब पीये थे. शराब एक ही दुकान से खरीदी गयी थी.
एक जनवरी से ही ये लोग जश्न मना रहे थे. आशंका है कि शराब पीने से मौत हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण व सत्यता का पता लग पायेगा.
– कुंदनकांत बिमल, थाना प्रभारी मसलिया
