बिजली के झुके पोल से दुर्घटना की आशंका

सूचना देने के बाद विभाग बना है उदासीन भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान तार टूटने का बना रहता भय शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल मलुटी के पास कालीपाथर मलुटी सड़क के किनारे बिजली की पोल से ग्रामीणों को हमेशा किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण विश्वपति चटर्जी, […]

सूचना देने के बाद विभाग बना है उदासीन

भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान तार टूटने का बना रहता भय
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल मलुटी के पास कालीपाथर मलुटी सड़क के किनारे बिजली की पोल से ग्रामीणों को हमेशा किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण विश्वपति चटर्जी, उत्पल चौधरी, सुखेन साहा, सुकौल मरांडी आदि ने बताया कि मलुटी कालीपाथर सड़क के किनारे बिजली का पाेल झुका हुआ है. शिकायत के बाद भी विभाग पोल को ऊंचा नहीं करा रहा है. भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है. विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने बताया कि मलुटी पंचायत का सर्वे किया गया है. शीघ्र ही बिजली की झुके पोल को ठीक कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >