बाइक से गिर कर युवक जख्मी

दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सिंकू सिन्हा बांका जिला अंतर्गत कन्हूर गांव का रहनेवाला है. घायल ट्रक चालक है. मिली जानकारी के अनुसार सिंकू महारो मोड़ […]

दुमका : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सिंकू सिन्हा बांका जिला अंतर्गत कन्हूर गांव का रहनेवाला है. घायल ट्रक चालक है. मिली जानकारी के अनुसार सिंकू महारो मोड़ में अपना ट्रक खड़ा कर दिया और किसी का बाइक लेकर कही जा रहा था. महारो मोड़ के पास संतुलन खोकर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >