स्वच्छ दुमका बनाने की मुहिम आज से शुरू

ऑपरेशन बदलाव. प्रत्येक दुकानदारों को दो-दो डस्टबिन रखने का निर्देश दुकानदारों को प्रदर्शित करना होगा घोषणा-पत्र, हम गंदगी फैलानेवाले लोग नहीं नंबर से होगी शहर के दुकानों की पहचान, नगर परिषद‍ करायेगा दुकानों की नंबरिंग प्रत्येक दुकान के शटर व साइन बोर्ड में भी लायी जायेगी एकरूपता दुमका : उपराजधानी दुमका को देश में स्वच्छता […]

ऑपरेशन बदलाव. प्रत्येक दुकानदारों को दो-दो डस्टबिन रखने का निर्देश

दुकानदारों को प्रदर्शित करना होगा घोषणा-पत्र, हम गंदगी फैलानेवाले लोग नहीं
नंबर से होगी शहर के दुकानों की पहचान, नगर परिषद‍ करायेगा दुकानों की नंबरिंग
प्रत्येक दुकान के शटर व साइन बोर्ड में भी लायी जायेगी एकरूपता
दुमका : उपराजधानी दुमका को देश में स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में शीर्ष पर लाने की कवायद में प्रशासन ने व्यवसायियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिल कर अभियान चलाने का निर्णय लिया है. ऑपरेशन बदलाव नाम से यह मुहिम बुधवार से ही शुरू होगी. इसके तहत पूरे दुमका नगर को स्वच्छ बनाया जायेगा. ताकि यह मुकाम हासिल किया जा सके. मंगलवार को ऑपरेशन बदलाव को सफल बनाने के लिए डीसी मुकेश कुमार ने समाहरणालय सभा कक्ष में दुमका के विभिन्न शेयर होल्डर्स यथा चेंबर ऑफ कॉमर्स, नगर परिषद‍, छात्रों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य लोगों के साथ चर्चा की.
दुमका को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने 27 से 29 दिसंबर तक अभियान को विशेष ऊर्जा व विशेष उत्साह के साथ चलाने की अपील की. उन्होंने बताया कि इसके तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व भीड़वाले स्थलों यथा बस स्टैंड, सब्जी बाजार, पोखरा चौक, सिंधी चौक, डीसी चौक, दुर्गा स्थान रोड आदि स्थलों में व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. अभियान की शुरुआत समाहरणालय परिसर से ही होगी.
चार जनवरी को होना है स्वच्छता सर्वेक्षण : चार जनवरी को दुमका नगर क्षेत्र का स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना है. डीसी ने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दो तरह का कचरा डब्बा एक गीला कचरा के लिए व दूसरा सूखे कचरा के लिए रखा जायेगा. उन्होंने आम लोगों एवं दुकानदारों से अपील की गयी है कि अपने घरों व दुकानों में भी दो तरह के कूड़ादान रखें. इसमें सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग डब्बे में डालें. कचरे को यत्र-तत्र ना फेंकें उसे निर्धारित स्थान या कूड़ादान में ही फेंकें. उन्होंने शहर के दुकानदारों से यह भी अपील की है कि अपने अपने दुकानों के शटर को एक ही रंग से पेंट करें इससे शहर में एकरूपता दिखेगी और शहर भी रंगीन तथा सजा हुआ नजर आयेगा. उन्होंने दुकानों की नम्बरिंग करने का निदेश नगर परिषद‍् को दिया. इसकी शुरुआत टीन बाजार से की जायेगी. सभी दुकानों को एक नंबर दिया जायेगा जो उस दुकान की पहचान होगी. डीसी ने कहा कि दुमका नगर पर्षद क्षेत्र की रैंकिंग अभी देश में 36 वां है. उन्होंने कहा कि हम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं. बशर्ते शहर के सभी नागरिक अपनी जिम्मेवारी समझे. इसे साफ सुथरा रखने में सहयोग प्रदान करें. इसमें सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है. एक कलेक्टिव पुश की आवश्यकता है. साफ-सफाई के लिए भी सर्वेक्षण में अंक निर्धारित है. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों यथा टीनबाजार, सब्जी बाजार, बस स्टैंड आदि की सफाई पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.
कलस्टर में बंटे वार्ड
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप लोग पर्व त्योहारों में घरों को सजाते हैं. साफ सफाई करते हैं. आस-पड़ोस को साफ-सुथरा रखते हैं. उसी तरह शहर के लोग हमेशा साफ-सफाई पर ध्यान दें. उन्होंने आमलोगों से यह कहा कि साझा प्रयास से ही दुमका को स्वच्छ बनाया जा सकता है. प्रशिक्षणु आइएएस विशाल सागर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों को विभिन्न क्लस्टर में बांट दिया गया है. प्रत्येक क्लस्टर में 10 से 12 सफाई कर्मी रहेंगे और कचरा उठाने के लिए प्रत्येक क्लस्टर में एक-एक ट्रैक्टर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >