शादी में नहीं देखा जाता कितना खाना बना, कितना बचा

प्रेस विज्ञप्ति पर खर्च के मामले में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा बाबूलाल चुके हुए कारतूस, कुछ बचा नहीं मोमेंटम झारखंड का अगला प्रयास संताल परगना में होगा वजूद बचाने के लिए चारा घोटालेवाले के साथ भी कर सकते गठबंधन दुमका : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि मोमेंटम झारखंड ठीक उसी […]

प्रेस विज्ञप्ति पर खर्च के मामले में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा

बाबूलाल चुके हुए कारतूस, कुछ बचा नहीं
मोमेंटम झारखंड का अगला प्रयास संताल परगना में होगा
वजूद बचाने के लिए चारा घोटालेवाले के साथ भी कर सकते गठबंधन
दुमका : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि मोमेंटम झारखंड ठीक उसी तरह रहा, जिस तरह किसी के घर में शादी-विवाह होता है. कितने का खाना बनता है, कितने का बचता है. यह नहीं देखा जाता. मोमेंटम झारखंड इंवेस्टर को बुलाने के लिए था. चार्टेड प्लेन जब हम लेते हैं, तो एक आये या छह, यह देखने का नजरिया है. जगह-जगह उद्योग धंधे खुल रहे हैं. अगला प्रयास संताल परगना में होनेवाला है. देवघर, दुमका, पोड़ैयाहाट, साहिबगंज सभी जगह उद्योग धंधे स्थापित होंगे. लोगों को देखने का नजरिया बदलना चाहिए. श्री दूबे सोमवार को दुमका में कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी के यहां क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे हुए थे.
डॉ लोइस के आवास में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बाबूलाल मरांडी द्वारा निकाय चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत करके भाजपा को रोकने की बात किये जाने संबंधित बयान पर कहा कि बाबूलाल मरांडी चुके हुए कारतूस हैं. जिनके पास कुछ बचा नहीं है. जिस बाबूलाल ने भाजपा से अलग होकर क्षेत्रीय अस्तित्व बनाने का प्रयास किया. साल-दो साल पहले पार्टी बनानेवाले अरविंद केजरीवाल के पीछे घूम रहे हैं. डॉ अजय कुमार जो उनके सांसद हुआ करते थे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं. उनसे समझौता करने की बात कह रहे हैं. जिस शिबू हेमंत को नेता स्वीकार नहीं करने की बात करते थे, उनके साथ समझौता करने की बात कर रहे हैं. जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की वे बात करते हैं, वहीं वे लालू प्रसाद जैसे नेता जो चारा घोटाला में जेल में बंद हैं. उनके साथ गठबंधन बनाने का प्रयास करते हैं. श्री दूबे ने कहा कि अब बाबूलाल की बात करना छोड़ देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >