अटल िबहारी वाजपेयी का मना 93वां जन्मदिन

कार्यक्रम . पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 500 गरीबों के बीच बंटी धोती-साड़ी बासुकिनाथ : भाजपा की ओर से संस्कार मंडप बासुकिनाथ में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष निवास मंडल नेतृत्व में बूथ संख्या 36 व 37 पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम की […]

कार्यक्रम . पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 500 गरीबों के बीच बंटी धोती-साड़ी

बासुकिनाथ : भाजपा की ओर से संस्कार मंडप बासुकिनाथ में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिवस मनाया गया. जिलाध्यक्ष निवास मंडल नेतृत्व में बूथ संख्या 36 व 37 पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राव ने की. केक काट कर कार्यकर्ताओं के बीच वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी के कार्य काल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ. भारत के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है.
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्ररिप्रेक्ष्य में उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. जिलाध्यक्ष ने वाजपेयी जी को बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताया. कहा कि वे अत्यंत दुख की घड़ी में भी संयम व दृढ़ता से काम लेते थे. खुली किताब की तरह उन्होंने अपनी निजी और राजनीतिक विचारधारा देश की जनता के सामने रखी. अटल जी ने ही देश को परमाणु संपन्न देश बनाया. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इधर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत के सभी 17 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लोगों के बीच वितरित किया. बासुकिनाथ इकाई के नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डाक बंगला जरमुंडी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. श्री सिन्हा ने अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुए उल्लेखनीय कार्य के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया. सभी बूथ प्रभारियों के साथ विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया. मौके पर जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, रविकांत मिश्रा, रमेश मिश्रा, कार्तिक राव, जयकिशोर साह, गोपाल गण, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी, सुनीता देवी, गौरी गोस्वामी, शीला कुमारी, करुणा देवी, अंजु देवी, सरस्वती देवी, सीता देवी, कुंदन कुमार मंडल, देवानी राय, दूबराज पंडित, केशव कुमार साह, रोहित कुमार, शैलेश राव, प्रवीण, मनोज साह, कुणाल सिंह, रंजीत पांडेय, संदीप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >