फर्जी सिम बेचनेवाला गिरफ्तार, गया जेल

जामा : थाना पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराध में संलिप्त युवक सुनील मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सुनील मंडल का मोबाइल और सिम का दुकान है. बीते दिन चिकनिया की ही महिला तुलसी देवी के नाम से फर्जी सिम सुनील मंडल के द्वारा जारी की गयी थी. इस सिम […]

जामा : थाना पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराध में संलिप्त युवक सुनील मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सुनील मंडल का मोबाइल और सिम का दुकान है. बीते दिन चिकनिया की ही महिला तुलसी देवी के नाम से फर्जी सिम सुनील मंडल के द्वारा जारी की गयी थी. इस सिम से साइबर अपराध का मामला सामने आया. जांच की गयी, तो पता चला कि यह सिम तुलसी देवी के नाम से निबंधित है. जांच के क्रम में पाया गया कि तुलसी देवी अंगूठा लगती है. जबकि सिम लेनेवाले फॉर्म में तुलसी देवी का हस्ताक्षर कर फर्जी रूप से सिम बेचा गया था. जामा थाना कांड संख्या 108/17 के तहत धारा 419, 420 और 120बी भादवि में मामला दर्ज कर लिया गया है. सुनील को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >