शादी की नीयत से युवती को भगाने का आरोप

मसलिया : थाना क्षेत्र के एक गांव के निताई दास ने 19 वर्षीय युवती को भगा कर ले जाने की शिकायत थाना में की है. बताया कि उनकी बेटी दुमका महिला कॉलेज में बीए पार्ट-वन की छात्रा है़ शुक्रवार को करीब आठ बजे कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी. शाम को […]

मसलिया : थाना क्षेत्र के एक गांव के निताई दास ने 19 वर्षीय युवती को भगा कर ले जाने की शिकायत थाना में की है. बताया कि उनकी बेटी दुमका महिला कॉलेज में बीए पार्ट-वन की छात्रा है़ शुक्रवार को करीब आठ बजे कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी. शाम को घर वापस नहीं लौटी है. उसने जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र के भेलुवा गांव निवासी राजेश पाल को आरोपित बनाया है. बताया कि शादी की नीयत से पुत्री को भगा ले गया है. आवेदन पर पुलिस छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >