मारपीट मामले में छह को बनाया आरोपित

रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के आलगपाथर गांव में हुए मारपीट की एक घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही छह लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया है. आलगपाथर गांव के सेवानंद घोष की लिखित शिकायत पर थाना में गांव के कृपानंद घोष, बासु बागती, सजन बागती, लाडु बागती, […]

रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के आलगपाथर गांव में हुए मारपीट की एक घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही छह लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया है. आलगपाथर गांव के सेवानंद घोष की लिखित शिकायत पर थाना में गांव के कृपानंद घोष, बासु बागती, सजन बागती, लाडु बागती, लाल्टु बागती व राजीव बागती को नामजद आरोपित बनाया गया है. रानीश्वर थाना कांड संख्या 31 /2017 में धारा 341, 323, 325, 504 व 34 के तहत दर्ज इस मामले की तहकीकात की जा रही है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सेवानंद गांव के फुटबाॅल मैदान के पास पेड़ के नीचे बैठे थे. उसी समय गांव में उपरोक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की. आलगपाथर गांव में एक साल पहले भी दो पक्ष में झंझट हुआ था. उस समय भी कुछ लोगों के नाम पर दफा 107 का मामला दर्ज हुआ था. गांव के गोचर जमीन पर ईंट भट्टा बनाने व मयुराक्षी नदी से अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर ही गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >