घर में नहीं था खाने का अनाज बीडीओ ने मुफ्त में दिलाया

रानीश्वर : प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र ने प्रखंड के जन वितरण दुकानों में पहुंच कर दो जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में अनाज का वितरण कराया़ कुमिरदहा गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार उज्ज्वल पाल के दुकान से गांव के हिंगुली गोराई व रघुनाथपुर के जन वितरण प्रणाली दुकानदार धरम सिंह हांसदा के दुकान से गुरूपद […]

रानीश्वर : प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र ने प्रखंड के जन वितरण दुकानों में पहुंच कर दो जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में अनाज का वितरण कराया़ कुमिरदहा गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार उज्ज्वल पाल के दुकान से गांव के हिंगुली गोराई व रघुनाथपुर के जन वितरण प्रणाली दुकानदार धरम सिंह हांसदा के दुकान से गुरूपद मिर्धा को दस-दस किलो मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया गया.

दोनों ने अपने घर पर अनाज नहीं रहने के कारण मुखिया के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को अनाज उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया था़ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दोनों को बिना अनाज के भूख से मरने से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए अनाज उपलब्ध कराया़ अनाज वितरण के मौके पर प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष उत्तम पाल, उपप्रमुख नौशाद शेख, कुमिरदहा पंचायत के मुखिया मीनू मुर्मू आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >