समाहरणालय के समक्ष किया अनूठा प्रदर्शन

रोष. पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो ने बैलगाड़ी व रिक्शा के साथ निकाला जुलूस दुमका : पेट्रोल व डीजल की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि पर झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उपराजधानी में सोमवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ […]

रोष. पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो ने बैलगाड़ी व रिक्शा के साथ निकाला जुलूस

दुमका : पेट्रोल व डीजल की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि पर झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उपराजधानी में सोमवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए आंबेडकर चौक से बैलगाड़ी व रिक्शा में सवार होकर भाजपानीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.र्यकर्ता टीन बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे. समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि समाहरणालय में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. नौ सूत्री ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि को वापस लेने, किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ करने बिजली की दर में हुई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग प्रमुख तौर पर शामिल थी.
मौके पर प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, महिला मोरचा की नेत्री शबनम खातून, पटवारी सोरेन, अभय सिंह, भैरव दत्ता, संगठन सचिव बैजनाथ यादव, केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, कालेश्वर सोरेन, नईमद्दीन अंसारी, कयूम अंसारी, वासुदेव टुडू, सुरेंद्र यादव, नंदलाल राउत, विजय मल्लाह,
असित वरण गोलदार, स्टीफन मरांडी, नगर अध्यक्ष रवि यादव, नेपु सिंह, इंदु चौबे, काजल मुखर्जी, छोटू रजक, विक्की सिंह, कुणाल कुमार, राकेश सिंह, सदानाथ आजाद, छोटेलाल मंडल, मुर्तजा अंसारी, धर्मा दास, समीर झा, अमर यादव, प्रहलाद वर्मा, मो कैश, मो हैदर, शमशेर आलम, साकेत गुप्ता, मुस्तफा जमाल, हेमलाल मुर्मू, लक्ष्मी यादव आदि मौजूद थे.
मुख्य मांगें
पेट्रोल व डीजल में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि वापस ली जाये.
किसानों के सभी प्रकार के ऋण को अविलंब माफ करे सरकार.
बढ़ी बिजली की दर व होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को वापस लिया जाये.
व्यापारियों पर अत्याचार बंद हो, भूमि अधिग्रहण बिल वापस लें.
धर्मांतरण बिल को जनहित में वापस लिया जाये.
अतिवृष्टि से फसल के नुकसान को लेकर सरकार मुआवजा दें.
दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र के विस्तारीकरण का प्रस्ताव रद्द हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >