काठीकुंड : प्रखंड के भिटरा गांव में 26 वर्षीय युवक ने फासी लगा कर आत्महत्या कर ली है. शाम में पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद रविवार रात को ही मनोज मुर्मू ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित बगान में आम के पेड़ पर फंदा लगा कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय थाना में गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मनोज की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी, अक्सर शराब का सेवन करता था. घटना को लेकर पिता सिलास मुर्मू ने थाना में यूडी केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज करते शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया.
