मलूटी : सड़क किनारे झुक गये पोल, एक-दो घंटे भी नहीं रहती बिजली
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलूटी में अनियमित बिजली की आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों के साथ साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले आठ दिनों में आठ घंटे से भी कम समय तक बिजली की आपूर्ति की गयी है. दीपावली में भी बिजली की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मलूटी में अनियमित बिजली की आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों के साथ साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले आठ दिनों में आठ घंटे से भी कम समय तक बिजली की आपूर्ति की गयी है. दीपावली में भी बिजली की आपूर्ति 2-3 घंटे ही की गयी.
संपन्न लोग जेनेरेटर की सहारे प्रकाश पर्व दीपावली मनाने को मजबूर थे. कालीपाथर से मलूटी मार्ग पर कई जगहों पर बिजली की पोल झुक गये थे. शिकायत के बाद भी पहल नहीं की जा रही है. कभी भी हादसा हो सकता है. शिकायत के बाद भी विभाग पहल नहीं कर रहा है. नतीजा उपभोक्ताओं में आक्रोश गहरा रहा है.
क्या कहते हैं ग्रामीण
आठ दिनों में आठ घंटे से भी कम समय तक बिजली की आपूर्ति की गयी. प्रकाश की पर्व दीपावली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
काशीनाथ साहा
आपूर्ति काफी कम समय तक होती है. इससे ग्रामीणों के साथ साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी होती है.
पुलक चटर्जी
यही बिजली की आपूर्ति दिन में एक आध घंटे होती है. इससे बिजली के उपकरण शोभा की वस्तु बनी हुई है. बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.
सौदीप राय
यहां नियमित व सही वोल्टेज की बिजली की आपूर्ति की पहल होनी चाहिए. उपभोक्ताओं में आक्रोश है.