बासुकिनाथ : प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गरीब दास ने बासुकिनाथ में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. इ-रिक्शा चला कर प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को लोगों के बीच प्रसारित किया. लोगों को साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया. गरीब दास ने कहा स्वच्छता से लोग कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं.
बासुकिनाथ नगरी को स्वच्छ बना कर रखने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की. कहा इस नगरी में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन भोलेनाथ के दरबार पहुंचते हैं. स्वच्छता अपना कर बेहतर संदेश यहां से लेकर बाहर जायेंगे. इससे क्षेत्र की ख्यति बढ़ेगी. मौके पर राधेश्याम साह, मंडल राव, उदय मोदी, अशोक आदि उपस्थित थे.
