रानीश्वर : मसानजोर डैम के एक हाइलेवेल गेट खोल कर पानी की निकासी की जा रही है़ हाइलेवल गेट से काफी तेजी से पानी निकलने के कारण उसका गार्डवाल क्षतिग्रस्त हो गया है़ डैम का रख-रखाव तथा दायित्व पश्चिम बंगाल सरकार की है़ हाइलेवल गेट बंद किये जाने के बाद गार्डवाल की मरम्मती किया जा सकता है़
धान की फसल डूबी, नुकसान
रानीश्वर . मसानजोर डैम के उपरी भाग के जलधारण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धान रोपनी किये जाने से धान फसल डूब गया है़ साथ ही जलधारण क्षेत्र के अंदर ही मनरेगा से डोभा बनाये जाने से डोभा भी जलमग्न हो गया है़
