बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड खरबिला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ विजयकांत तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 186 स्कूली बच्चों एवं 102 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच की गयी. बच्चों के […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड खरबिला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ विजयकांत तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 186 स्कूली बच्चों एवं 102 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच की गयी.
बच्चों के बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. डाॅ तिवारी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. कालाजार उन्मूलन के उपाय के बारे में सभी को जानकारी दी गयी. 31 दिसंबर 2017 तक झारखंड से मुक्त करने का लक्ष्य है. डाॅ तिवारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन एवं मस्तिष्क का निर्माण होता है.
साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया. स्कूली बच्चों को खान-पान में लापरवाही एवं साफ सफाई के अभाव में होनेवाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों के बारे में अवगत कराया. खून की कमी से होने वाली बीमारी के बारे में छात्र छात्राओं को बताया. मौके पर ग्राम प्रधान बबुआ मुर्मू,आनंद कुमार झा,एएनएम लिलु किस्कू, एमपीडब्लू अजय कुमार साह, इमानुवेल हांसदा, बबलू मंडल, हेमंत टुडू, प्रभारी प्रधानाध्यापक डाॅ सपन कुमार, सहायक शिक्षक अजय कुमार मंडल, अनुज कुमार मंडल सहित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >