टायर का रिंग फटने से मिस्त्री घायल

हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत दुमका मुख्य मार्ग पर ओड़तारा पेट्रोल पंप के समीप गैरेज में ट्रैक्टर के टायर में हवा डालने के क्रम में टायर का रिंग छिटकने से टायर मिस्त्री बुरी तरह से घायल हुआ़ घायल टायर मिस्त्री फिरोज अंसारी हंसडीहा का रहने वाला है़ जो ओड़तारा के पास मुख्य मार्ग पर टायर […]

हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत दुमका मुख्य मार्ग पर ओड़तारा पेट्रोल पंप के समीप गैरेज में ट्रैक्टर के टायर में हवा डालने के क्रम में टायर का रिंग छिटकने से टायर मिस्त्री बुरी तरह से घायल हुआ़
घायल टायर मिस्त्री फिरोज अंसारी हंसडीहा का रहने वाला है़ जो ओड़तारा के पास मुख्य मार्ग पर टायर पंक्चर बनाने का दुकान चलाता था़
घटना की खबर सुनने के बाद हंसडीहा भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को हंसडीहा लाया़ जहां रास्ते में पुलिस द्वारा घायल को लेकर सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया़ जहां प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया़ परिजनों द्वारा घायल फिरोज को देवघर के कुंडा में इलाज कराया जा रहा है़ बताया जाता है कि एक हाथ की दो जगहों पर टूटी होने के साथ सिर पर गहरी चोट होने से सिर काफी फट गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >