ट्रक में लदा 28 बोरा सरकारी चावल जब्त

दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सरकारी चावल की कालाबाजारी के मामले में कार्रवाई करते हुए 28 बोरी चावल जब्त किया है. एएसआइ मनोज कुमार मिश्रा ने सायं गश्ती के दौरान सुनसान जगह पर एक ट्रक से उतारे जा रहे तीन बोरी चावल को देख कर यह कार्रवाई की. उन्होंने ट्रक की पड़ताल की, तो […]

दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सरकारी चावल की कालाबाजारी के मामले में कार्रवाई करते हुए 28 बोरी चावल जब्त किया है. एएसआइ मनोज कुमार मिश्रा ने सायं गश्ती के दौरान सुनसान जगह पर एक ट्रक से उतारे जा रहे तीन बोरी चावल को देख कर यह कार्रवाई की. उन्होंने ट्रक की पड़ताल की, तो पाया कि ट्रक में पच्चीस बोरी चावल लदा हुआ था, जबकि तीन बोरी चावल को उतारा जा चुका था. चावल उतारनेवाला व्यक्ति पुलिस को कार्रवाई करते देख फरार हो गया. उक्त ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसने अपना नाम हबीबुल और पालाजोरी के ब्रह्मसौली का रहने वाला बताया है. ट्रक जेएच 04 डी 6611 को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >