परेशानी. पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति समेत आवागमन भी प्रभावित
दुमका : उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अंगड़ाई ली और तेज हवा के साथ जम कर बारिश हुई. देर शाम तक लगातार हुई बारिश के क्रम में जगह-जगह पेड़ और पेड़ की टहनियां सड़क पर गिर गयीं, जिससे आवागमन के साथ-साथ बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही. सबसे ज्यादा असर डीसी चौक से राजभवन होते हुए एयरपोर्ट रोड तथा डीसी आवास के सामने से खुटाबांध रोड में दिखा, जहां आधे दर्जन स्थानों पर वृक्ष व वृक्ष के डाल गिरने से काफी नुकसान पहुंचा.
कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गये. पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश से मयुराक्षी, पुसारो, ब्राह्मणी और मोतिहारा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. पोखर, डोभा आदि में भी जलस्तर अधिक हो गया. जिसे लेकर किसानों में खुशी देखी जा रही है.
जिला 7 अक्तूबर 8 अक्तूबर 9 अक्तूबर 10 अक्तूबर 11 अक्तूबर
दुमका 10 05 15 20 30
पाकुड़ 08 08 07 16 20
गोड्डा 08 08 07 16 20
साहिबगंज 08 08 07 16 20
देवघर 10 05 15 20 30
जामताड़ा 14 05 20 17 18
