जेल में बंद छात्रा भवानी व मलिन ने किया जमानत याचिका दायर

छात्रा की निर्वस्त्र तस्वीर वायरल करने का मामला न्यायालय ने पुलिस से मांगी डायरी दुमका : दुमका के एसपी महिला कॉलेज में मोबाइल चोरी के आरोप में डी-वन की एक छात्रा के साथ अमानवीय हरकत करने तथा उसके निर्वस्त्र फोटो वायरल करने के आरोप में दुमका सेंट्रल जेल में बंद मलिन मरांडी तथा हॉस्टल की […]

छात्रा की निर्वस्त्र तस्वीर वायरल करने का मामला

न्यायालय ने पुलिस से मांगी डायरी
दुमका : दुमका के एसपी महिला कॉलेज में मोबाइल चोरी के आरोप में डी-वन की एक छात्रा के साथ अमानवीय हरकत करने तथा उसके निर्वस्त्र फोटो वायरल करने के आरोप में दुमका सेंट्रल जेल में बंद मलिन मरांडी तथा हॉस्टल की छात्रा भवानी ने जमानत के लिये अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में याचिका दायर की है. हालांकि अभी इस याचिका पर विचार नहीं हुआ है. न्यायालय ने याचिका पर विचार करने के लिए पुलिस से इस केस के डायरी की मांग की है. केस डायरी के आधार पर ही इन दोनों याचिकाकर्ताओं को जमानत मिल पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >