सांस्कृतिक कार्यक्रम में विविधता में दिखी एकता

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा इंडोर स्टेडियम दुमका में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी वर्ष 30 जून को हूल दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को प्रशस्ति पत्र दिया. कुलाधिपति ने सभी का उत्साह […]

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा इंडोर स्टेडियम दुमका में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी वर्ष 30 जून को हूल दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को प्रशस्ति पत्र दिया.

कुलाधिपति ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने शिक्षा की तरह खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधि में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. समूह नृत्य के लिए देवघर कॉलेज, सूफी संगीत के लिए साहिबगंज कॉलेज, संताली नृत्य के लिए एएस कॉलेज देवघर व कुल गीत गाने वाले एसपी महिला कॉलेज की टीम को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >