धर्मांतरण बिल पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन
कहा, बिल वापस हो नहीं तो आंदालन रहेगा जारी
दुमका : रघुवर सरकार द्वारा राज्य में धर्मांतरण विधेयक और भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पारित कराये जाने के मामले में झारखंड मुक्ति मोरचा ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी है तथा वगैर बहस कराये विधानसभा की गरिमा को तार-तार करते हुए जबरन इसे पारित करा लेने का आरोप लगाया है.
पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नगर इकाई के बैनर तले रविवार को टीन बाजार चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया तथा अपने आक्रोश का इजहार किया. पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि सरकार ने कायरतापूर्ण कार्य किया है. उसे इतनी ताकत ही नही कि ऐसे बिल पर वह बहस करा सके. सरकार का एकमात्र ध्येय अडाणी-अंबानी को यहां बसाना है.
श्री यादव ने कहा कि सरकार दोनों बिल वापस ले, वरना झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में विक्की सिंह, कुणाल कुमार, रमेश रजक, चांद खान, राकेश कुमार सिंह, विकास रजक, क्यूम अंसारी, विकास सिंह, कृष्णा देवी, विवेक दास, आसिफ शेख, प्रेम दास, मनीष मयंक, राजेश रजक, बिट्टू शर्मा, बलजित सिंह चावला, गणेश शर्मा, संजीत एवं अनिल आदि मौजूद थे.
