दुमका में डायल 100 सेवा शुरू

सुविधा. शहर में 15 व गांव में 25 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, होगा क्राइम कंट्रोल दुमका : उपराजधानी दुमका में भी एकीकृत डायल 100 सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ हो गया है. पुलिस कंट्रोल रूम में इसके उदघाटन पर एसपी मयूर पटेल, डीएसपी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ठाकुर सहित पुलिस […]

सुविधा. शहर में 15 व गांव में 25 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, होगा क्राइम कंट्रोल
दुमका : उपराजधानी दुमका में भी एकीकृत डायल 100 सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ हो गया है. पुलिस कंट्रोल रूम में इसके उदघाटन पर एसपी मयूर पटेल, डीएसपी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ठाकुर सहित पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.
100 नंबर परियोजना इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे राज्य से सभी आपातकालीन कॉल प्राप्त करने के लिए रांची में एकीकृत राज्य इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके जरिये संबंधित जिले की पुलिस पीसीआर वाहनों को सीधे नियंत्रित करती है. आपातकालीन सहायता की आवश्यकता से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर निकटतम पीसीआर वाहन अथवा पुलिस स्टेशन द्वारा नागरिकों को सहायता प्रदान की जायेगी और कॉल करने वालों तक यह सहायता शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर व ग्रामीण इलाकों में 25 मिनट तक पहुंचाने का लक्ष्य है.
45 हजार कांवरियों ने की भोलेनाथ की पूजा अर्चना
…और 8 मिनट में ही नाहर पार्क पहुंच गयी पुलिस
एकीकृत 100 सेवा शुरू होने के चंद मिनट बाद ही दुमका के नाहर पार्क के समीप साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बकरी चोरी करने के प्रयास में पकड़ लिया. भीड़ उसे घेरे हुए थी तथा उसे पिटा जा रहा था. 11.32 बजे 100 नंबर पर इसकी सूचना दी गयी, जिसके 8 मिनट के बाद पीसीआर वैन नंबर-4 वहां पहुंची और एसआई रामचरित्र पाल की अगुआई में पुलिस उसे पकड़कर साथ ले गयी. हालांकि देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. युवक शहर के बगल के गांव जरुवाडीह का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >