चालान जमा करने का झंझट खत्म, लेन-देन अब एटीएम से

अच्छी खबर दुमका का जिला परिवहन विभाग भी पूरी तरह से कैशलेस दुमका : विभागों को कैशलेस बनाने की मुहिम जारी है. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, एसपी कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थानों के बाद अब राजस्व वसूली करने वाला जिला परिवहन विभाग भी शुक्रवार से पूरी तरह से कैशलेस हो गया. अब यहां सारा लेन-देन एटीएम […]

अच्छी खबर दुमका का जिला परिवहन विभाग भी पूरी तरह से कैशलेस

दुमका : विभागों को कैशलेस बनाने की मुहिम जारी है. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, एसपी कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थानों के बाद अब राजस्व वसूली करने वाला जिला परिवहन विभाग भी शुक्रवार से पूरी तरह से कैशलेस हो गया. अब यहां सारा लेन-देन एटीएम से होगा. जिला ई-मर्चेंट प्रबंधक ने लोगों का काम कराकर इसकी शुरुआत की. दरअसल सरकार चाहती है कि वैसे कार्यालय जहां रोज पैसों का लेन-देन होता है उसे पूरी तरह से कैशलेस बनाया जाय. इसी कड़ी में परिवहन विभाग को कैशलेस कर दिया गया है. अब रजिस्ट्री कार्यालय की बारी है. ई मर्चेट मैनेजर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब विभाग में कोई लेन-देन नकद नहीं होगा.
जिन लोगों को वाहन का निबंधन कराना है या कर जमा करना है. वे एटीएम कार्ड से करवा सकते हैं. बताया कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा. पारदर्शिता आयेगी. अनावश्यक नोट लेकर आने-जाने की परेशानी से लोग बच पायेंगे. लोगों को भी अपने काम के लिए किसी का चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी. सब कुछ ई-पोस मशीन से होगा. कर्मियों को नकद जमा करने के लिए रोज बैंक का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा.
जल्द ही फाइन भी कैशलेस ही वसूलेगा विभाग
आने वाले समय में विभाग वाहनों से वसूली की प्रक्रिया भी कैशलेस करेगा. यानी चंद दिनों में वाहन की चेकिंग करने वाली टीम चौक चौराहों पर ई-पोस मशीन लेकर खड़े मिलेंगे और नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने वालों से मशीन के माध्यम से जुर्माना वसूला जाएगा. हालांकि विभाग को अभी इस तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. मार्गदर्शन मांगा गया है. अनुमति मिलते ही जुर्माना भी कैशलेस वसूलने की पहल हो जायेगी. मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ सुदेश कुमार ने बताया कि सारा काम अब कैशलेस होगा. इस सुविधा के चालू होने का लाभ वाहन से जुड़े लोगों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >