सड़क हादसे में जामताड़ा के जवान की मौत

श्रावणी मेले में देवघर में प्रतिनियुक्त थे, डढ़वा नदी के पास हुआ हादसा जसीडीह : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर गुरुवार रात करीब नौ बजे बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हाे गयी. घटना में श्रावणी मेला ड्यूटी पर जसीडीह में प्रतिनियुक्त जामताड़ा जिला बल के पुलिस जवान हितेश कुमार (35) की मौत हो गयी. हितेश […]

श्रावणी मेले में देवघर में प्रतिनियुक्त थे, डढ़वा नदी के पास हुआ हादसा

जसीडीह : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर गुरुवार रात करीब नौ बजे बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हाे गयी. घटना में श्रावणी मेला ड्यूटी पर जसीडीह में प्रतिनियुक्त जामताड़ा जिला बल के पुलिस जवान हितेश कुमार (35) की मौत हो गयी. हितेश मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी नरेश मरीक का पुत्र था. घटना के पूर्व वह ड्यूटी से ही लौट रहा था. घटना में दूसरे बाइक पर सवार स्थानीय निवासी मनोज पंडित, प्रकाश पंडित व एक बच्ची भी घायल हो गयी.
घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में भरती कर घायलों का इलाज किया जा रहा है. उधर, घटना की सूचना पाकर मोहनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया. इधर घटना की सूचना पाकर मृतक परिजन व ग्रामीण भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं.
चार घायल, दो की हालत गंभीर
मृतक हितेश देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी नरेश मरीक का पुत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >