मृतका की पहचान कुजी गांव निवासी फुलमुनी टूडू के रूप में हुई
नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट बजरंगबली मंदिर समीप स्थित तालाब से गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्धा का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर हंसडीहा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया है. मृतका की पहचान कुजी गांव निवासी फुलमुनी टूडू के रूप में हुई. आशंका जतायी जा रही है कि बुधवार को कुरमाहाट का हटिया का दिन था उक्त महिला तालाब के रास्ते गुजरने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गिर गयी. जिससे उसकी मौत होगी. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
