दो बोलेरो की टक्कर में पांच बच्चे समेत सात घायल

दुमका-रामपुरहाट रोड पर काठीजोरिया समीप हुआ हादसा रांची में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर 12 छात्रा समेत एक शिक्षक काठीजोरिया विद्यालय लौट रहे थे वहीं दूसरे बोलेरो में गनपुरा निवासी पूरे परिवार के साथ बेटे को मधुपुर कारमेल स्कूल छोड़ने जा रहे थे दुमका : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट रोड पर काठीजोरिया के […]

दुमका-रामपुरहाट रोड पर काठीजोरिया समीप हुआ हादसा

रांची में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर 12 छात्रा समेत एक शिक्षक काठीजोरिया विद्यालय लौट रहे थे
वहीं दूसरे बोलेरो में गनपुरा निवासी पूरे परिवार के साथ बेटे को मधुपुर कारमेल स्कूल छोड़ने जा रहे थे
दुमका : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट रोड पर काठीजोरिया के पास दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एकलव्य विद्यालय की छात्राएं दुमका से बोलेरो में सवार होकर विद्यालय लौट रही थी. इसी दौरान काठीजोरिया के पास पत्ताबाड़ी की ओर से आ रही बोलेरो से आमने-सामने टक्करा गयी. जिससे दोनों गाड़ियों में सवार कुल सात लोग घायल हो गये. जिसमें एकलव्य विद्यालय की छात्रा सोनामुनी सोरेन 15, शिलवंती मुर्मू 14, निर्मला मरांडी 14 तथा सुहागीनी हांसदा 13,
गेम्स टीचर 45 वर्षीय रजनीश सिंह तथा दूसरे बोलेरो में सवार पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत गनपुरा निवासी 38 वर्षीय बाबू चांद भगत तथा 10 वर्षीय प्रिंस कुमार को गंभीर चोट आयी है. प्रिस के दाहिने पैर का चोट काफी गहरा है. सभी घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर ने चिकित्सा के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया है. घटना के बारे में जानकारी के अनुसार एकलव्य विद्यालय की छात्राएं रांची में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर बुधवार सुबह दुमका ट्रेन से पहुंची. वहां से सभी 12 छात्रा व एक शिक्षक बोलेरो में सवार होकर काठीजोरिया विद्यालय लौट रहे थे. वहीं पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गनपुरा निवासी अपने पूरे परिवार के साथ सवार होकर बेटे को मधुपुर कारमेल स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान काठीजोरिया के पास आमने-सामने दोनों वाहने टक्करा गयी. घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >