दुधानी करूवा में लगातार असामाजिक तत्वों के जामवड़े की पुलिस को शिकायत मिल रही थी. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान एक मकान में जुआ खलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया.
दुमका : नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान शहर के दुधानी कुरुवा स्थित एक मकान में छापेमारी कर नौ लोगों को जुआ खेलते धर दबोचा है. पेट्रोलिंग के दौरान टीम को जानकारी मिली कि दुधानी कुरूवा के एक घर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने जुआ के अड्डा कुरूवा पहुंची.
पुलिस जैसे ही कमरे में पहुंची तो देखा कि एक कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे हैं. अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे में नौ लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने सभी को धर दबोचा और रात भर हाजत में रखा. सुबह आरोपितों की तरफ से पैरवी करने वालों की भीड़ थाना के बाहर जुटी रही. हर कोई अपने स्तर से पैरवी कर रहा था, लेकिन थाना प्रभारी की सख्ती के आगे किसी की दाल नहीं गली. सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गयी.
सभी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर और बंधपत्र भरवा कर सभी को थाने से जमानत दे दी. आरोपियों ने लिख कर दिया कि भविष्य में उनसे इस तरह की गलती नहीं होगी. थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि पकड़े गये किष्णु केवट, पप्पू ¨सिंह, कमलेश मंडल, तारणी पंडित, विजय सिंह, प्रवीण केवट व जगदीश राम समेत नौ लोगों को प्रावधान के अनुसार जमानत पर छोड़ दिया गया है.
