Dhanbad News : निशा भगत व सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

Dhanbad News : निशा भगत व सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

Dhanbad News :

आदिवासी नेत्री निशा भगत, सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी किये जाने और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर परसबनिया गांव निवासी अमित महतो को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी आसनसोल से छापेमारी कर की गयी. छापेमारी में रांची के अलावा बलियापुर पुलिस शामिल थी. रांची व बलियापुर थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी.पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने आसनसोल में गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >