Dhanbad News: युवक ने ससुराल में फांसी लगा कर दी जान

Dhanbad News: चिरकुंडा के डुमरकुंडा बाउरी टोला का मामला, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News: चिरकुंडा के डुमरकुंडा बाउरी टोला का मामला, पुलिस कर रही जांच Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा बाउरी टोला में उत्तम बाउरी (27) ने शनिवार रात में अपनी ससुराल में पंखे के सहारे रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. मृतक उत्तम बाउरी बराकर मनबरिया का रहने वाला था. वह कुछ दिनों से डुमरकुंडा स्थित अपनी ससुराल में शंकर बाउरी के घर में रह रहा था. चार साल पहले उसकी शादी शंकर बाउरी की बेटी शोभी बाउरी से हुई थी. दोनों को एक बेटी है. घर वालों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात में सभी खाना खाना के बाद सोने चले गये. सुबह उठने पर उत्तम को फंदे से लटका देखा. घर वालों ने मुखिया व पुलिस को सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >