ससुराल में रह रहे युवक ने फांसी लगा कर दी जान

बलियापुर थाना क्षेत्र के खरिकाबाद गांव में हुई घटनापुरुलिया के रघुनाथपुर का रहने वाला था मृतक

बलियापुर थाना क्षेत्र के खरिकाबाद गांव में हुई घटना

पुरुलिया के रघुनाथपुर का रहने वाला था मृतक

बलियापुर.

बलियापुर थाना क्षेत्र के खरिकाबाद गांव में अपने ससुराल में रह रहे 26 वर्षीय बुधन टुडू ने मंगलवार को घर के बगल स्थित आम पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक बुधन टुडू पुरुलिया के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह खरिकबाद निवासी अपने ससुर अदालत मांझी के घर में पत्नी के साथ रह रहा था. सूचना पाकर रघुनाथपुर से मृतक के परिजन बलियापुर पहुंचे. मृतक की पत्नी जोबा हेंब्रम ने बलियापुर पुलिस को बताया कि उनके पति बुधन टुडू सोमवार की शाम करीब 4:00 घर से निकला था. फिर देर रात वापस नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह घर के पीछे करीब 100 मीटर दूरी स्थित आम के पेड़ पर शव फंदे से झूला हुआ था. पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की सूचना बलियापुर पुलिस को दी. एएसआइ देवराज पासवान व अयोध्या सिंह दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतक की पत्नी के अनुसार बुधन की स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. इस संबंध में थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >