न्यू पहाड़ीगोड़ा में तालाब में डूब कर युवक की मौत

न्यू पहाड़ीगोड़ा में डूब कर युवक की मौत

लोदना.

अलकडीहा ओपी क्षेत्र के न्यू पहाड़ी गोड़ा निवासी फलारी महतो (40) नहाने के क्रम में सोमवार को तालाब में डूब गया. वहां नहा रहे लोगों ने जब फलारी को नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की. उसे पानी के अंदर से निकाल कर एसएनएमएमसीएच ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताते हैं कि न्यू पहाड़ी गोड़ा निवासी फलारी महतो ठेका मजदूरा था. उसके एक पुत्र और दो पुत्री तथा पत्नी है. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इस घटना से न्यू पहाड़ी गोड़ा के लोगों में शोक है. ग्रामीणों ने कहा कि वह कैसे डूबा, यह बता पाना मुश्किल है. क्योंकि वह बराबर तालाब में ही नहाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >